Menu
blogid : 14347 postid : 685868

शब्द-शब्द जोड़ देना कविता नही कहलाता….(कांटेस्ट)

Meri udaan mera aasman
Meri udaan mera aasman
  • 40 Posts
  • 760 Comments

शब्द-शब्द जोड़ देना ही तो

कविता नही कहलाता

काफिये से काफिये का

मिला देना ही तो

कविता नही कहलाता

शब्दो को नियमो में

बांध देना ही तो

कविता नही कहलाता …

जब तक कि

भावनाओ से

सींचा न जाये शब्दो को ….

जब तक कि

कुछ रंग ख़ुशी और गम के

घोले न जाये

शब्दो के पानी में …

जब तक कि

शब्द उतर न जाये

दिल में पाठको के …

जब तक कि

हर शब्द खामोश रहकर भी

बोल न उठे ….

तब तक कहाँ बनती हैं कवितायेँ

क्योंकि ……

शब्द-शब्द जोड़ देना ही तो

कविता नही कहलाता …

काफिये से काफिये का

मिला देना ही तो

कविता नही कहलाता ….

और ……

शब्दो को नियमो में

बांध देना ही तो

कविता नही कहलाता …. !!!!


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply